खबर युग

चेन्नई: फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप, 7 की मौत और 10 की हालत गंभीर

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले के पेरीपालयम स्थित एक झींगा प्रोसेसिंग फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप मच गया. इस दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 6 मजदूर शामिल हैं, जबकि 10 से अधिक गंभीर हालत में चेन्नई के स्टेनली अस्पताल में इलाजरत हैं.

Gaurav Dwivedi
June 21, 2026
2 min read
चेन्नई: फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप, 7 की मौत और 10 की हालत गंभीर

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में पेरीपालयम के पास एक कारखाने में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप मच गया. गैस रिसाव की चपेट में आने से कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिससे उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज करा रहे सात लोगों की मौत हो गई है. 10 से अधिक लोग गंभीर हालत में हैं और चेन्नई के स्टेनली अस्पताल के गहन चिकित्सा इकाई में उनका इलाज चल रहा है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है.तिरुवल्लूर जिले के पेरीपालयम के पास एक झींगा प्रसंस्करण कारखाना चल रहा है. इसमें कई मजदूर काम करते हैं. आज सुबह जब मजदूर काम कर रहे थे, अचानक अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा, जिससे कई मजदूरों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी और उनकी तबीयत बिगड़ गई.

सात लोगों की मौत

इस घटना में अमोनिया गैस रिसाव के कारण 45 से अधिक मजदूर बेहोश हो गए. उन्हें तुरंत इलाके के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि बेहोश हुए कुछ लोगों के मुंह और नाक से खून भी बह रहा है. कुल 7 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें 6 मजदूर शामिल हैं. कुछ लोगों का चेन्नई के स्टेनली अस्पताल में इलाज चल रहा है.

राज्यपाल ने जताया दुख

तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है. राज्यपाल कार्यालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि तिरुवल्लूर जिले के पेरियापलायम के पास कन्निकैपैयार गांव में स्थित झींगा प्रसंस्करण कारखाने में हुई अमोनिया गैस रिसाव की दुखद घटना से मैं अत्यंत व्यथित हूं, जिसमें अनेक लोगों की जान चली गई और कई श्रमिक घायल हो गए.

इस त्रासदी में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है. मैं प्रार्थना करता हूं कि उन्हें इस कठिन समय में शक्ति और साहस मिले. मैं यह भी प्रार्थना करता हूं कि उपचार करा रहे सभी लोग शीघ्र स्वस्थ हो जाएं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

UP का सियासी गणित और भूगोल दोनों बदलेंगे, परिसीमन के बाद लोकसभा से लेकर विधानसभा तक में बढ़ेंगी सीटें

नए परिसीमन के बाद यूपी में लोकसभा और विधानसभा की सीटें करीब आधी बढ़ जाएंगी. इसका मतलब है कि यूपी में लोकसभा की सीटें 80 से बढ़कर 120 और विधानसभा की सीटें 403 से बढ़कर 605 हो जाएंगी.

आजम खान ने संजय सिंह को देखते ही गले से लगाया, लखनऊ में हुई इस मुलाकात की क्यों हो रही चर्चा

लखनऊ पहुंचे आजम खानऔर संजय सिंह की मुलाकात का वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों एक दूसरे का हालचाल पूछते नजर आए।

लॉकर में भी सुरक्षित नहीं आपके जेवर! लखनऊ में इंडियन बैंक की शाखा से 1 करोड़ का माल चोरी; मचा हड़कंप

लखनऊ के इंडियन बैंक की चौक शाखा के लॉकर से करीब 1 करोड़ रुपये के पुश्तैनी जेवर चोरी हो गए. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर बैंक के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है.

लखनऊ: अवनीश के सुसाइड करने के दावे पर घरवालों ने उठाए सवाल, समरीन की हत्या मामले में जेल में था बॉयफ्रेंड

लखनऊ के होटल सेलेस्टियल की 10वीं मंजिल से गिरकर समरीन की मौत के मामले में जेल में बंद बॉयफ्रेंड अवनीश की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। अब अवनीश के सुसाइड करने के दावे पर घरवालों ने कई सवाल खड़े किए हैं।