खबर युग

लखनऊ: सात दिनों के भीतर दो कैदियों ने की आत्महत्या, NHRC ने किया नोटिस जारी, दो सप्ताह में रिपोर्ट तलब

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग यानी ने जिला कारागार में महज सात दिनों के भीतर दो कैदियों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं पर स्वतः संज्ञान लिया है।

Gaurav Dwivedi
November 28, 2026
3 min read
लखनऊ: सात दिनों के भीतर दो कैदियों ने की आत्महत्या, NHRC ने किया नोटिस जारी, दो सप्ताह में रिपोर्ट तलब

लखनऊ: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग यानी NHRC ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की जिला कारागार और आदर्श कारागार में महज सात दिनों के भीतर दो कैदियों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं पर स्वतः संज्ञान लिया है। आपको बता दें कि इनमें पहली घटना 19 नवंबर को लखनऊ जिला जेल में हुई थी, जहां एक विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर जान दे दी थी।

वहीं, दूसरी घटना 25 नवंबर को लखनऊ के आदर्श कारागार में सामने आई, जहां पत्नी की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बस्ती निवासी कैदी राजू उर्फ अब्बास उर्फ असलम ने बैरक के पीछे बाथरूम में चादर का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली थी। इन दोनों घटनाओं से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए आयोग ने उत्तर प्रदेश के जेल महानिदेशक और लखनऊ के जिलाधिकारी को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर पूरे मामले पर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

दो कर्मी हुए थे निलंबित

आपको बता दें कि 25 नवंबर को लखनऊ के आदर्श कारागार में हुई दूसरी घटना ने जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे। नोएडा के सेक्टर-20 स्थित हरौला में रहने वाले और मूल रूप से बस्ती के लालगंज स्थित बनकटी निवासी राजू उर्फ अब्बास को पत्नी की हत्या के जुर्म में गौतमबुद्ध नगर कोर्ट से उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी, जिसके बाद 29 अक्टूबर को उसे आदर्श कारागार शिफ्ट किया गया था।
बुधवार 25 नवंबर की सुबह करीब 6 बजे नियमित गिनती में वह मौजूद था लेकिन 15 मिनट बाद दोबारा गिनती में गायब मिलने पर तलाशी ली गई तो वह बाथरूम में पाइप से बंधी फटी चादर के फंदे पर लटका मिला। इस मामले में लापरवाही सामने आने पर जेल प्रशासन ने अनलॉकिंग प्रभारी डिप्टी जेलर मदन गोपाल और बैरक प्रभारी जेल वार्डर राजेश कुमार को निलंबित कर दिया था, जबकि वार्डर अतीक अहमद के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई शुरू की गई थी। इससे ठीक 6 दिन पहले 19 नवंबर को लखनऊ जिला जेल में भी एक अंडरट्रायल बंदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

मानवाधिकार आयोग ने मांगा जवाब

एनएचआरसी ने दोनों घटनाओं को जोड़ते हुए सख्त टिप्पणी की है कि यदि न्यूज रिपोर्ट में बताए गए तथ्य सही हैं तो यह मानवाधिकारों के उल्लंघन का एक अत्यंत गंभीर मामला है। इसके साथ ही आयोग ने जेल और जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कड़ा रुख अपनाते हुए अपनी गाइडलाइंस के उल्लंघन का भी संज्ञान लिया है। आयोग ने कहा कि निर्धारित दिशानिर्देशों के तहत हिरासत में मौत की सूचना 24 घंटे के भीतर एनएचआरसी को दी जानी अनिवार्य है लेकिन इन दोनों मामलों में आयोग को कोई जानकारी नहीं दी गई। इसलिए आयोग ने संबंधित अधिकारियों से 24 घंटे के भीतर इस बात का भी स्पष्टीकरण मांगा है कि आखिर 19 और 25 नवंबर को हुई इन दोनों कस्टोडियल डेथ की सूचना समय पर एनएचआरसी को क्यों नहीं भेजी गई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

लखनऊ में बीसी सखियों का हल्लाबोल, ₹75000 की वापसी और ब्याज मांगने पर जताई नाराजगी

लखनऊ में बीसी सखियां सम्मानजनक मानदेय और ₹75,000 की वसूली के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं. इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के लिए दी गई यह राशि अब 4% ब्याज सहित वापस मांगी जा रही है, जिससे महिलाओं में रोष है.

जूनियर छात्रों से 'प्रणाम' कराने वाले KGMU के 38 MBBS स्‍टूडेंट 3 माह के लिए सस्पेंड, एक साल तक स्‍कॉलरशिप बंद

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में 38 एमबीबीएस छात्रों को रैगिंग के आरोप में तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है। उनके ऊपर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच

यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।

लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।