खबर युग

लखनऊ में बीसी सखियों का हल्लाबोल, ₹75000 की वापसी और ब्याज मांगने पर जताई नाराजगी

लखनऊ में बीसी सखियां सम्मानजनक मानदेय और ₹75,000 की वसूली के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं. इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के लिए दी गई यह राशि अब 4% ब्याज सहित वापस मांगी जा रही है, जिससे महिलाओं में रोष है.

Gaurav Dwivedi
November 28, 2026
2 min read
लखनऊ में बीसी सखियों का हल्लाबोल, ₹75000 की वापसी और ब्याज मांगने पर जताई नाराजगी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को विधानभवन के बाहर बीसी सखियों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया. पिछले करीब तीन साल से अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष कर रहीं दर्जनों महिलाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और 75 हजार रुपये की कथित वसूली पर सवाल उठाए. प्रदर्शनकारी महिलाओं ने सरकार से इस रकम की वापसी का दबाव खत्म करने और सम्मानजनक मानदेय देने की मांग की.जानकारी के मुताबिक, बीसी सखियां 23 नवंबर से लखनऊ के ईको गार्डन में धरने पर बैठी हैं. अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहीं महिलाएं शनिवार को विधानभवन के बाहर पहुंचीं और अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने की कोशिश की. प्रदर्शन में शामिल महिलाओं का कहना है कि उनकी समस्याओं पर अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है.

बीसी सखियों का कहना है कि जब यह राशि दी गई थी, तब उन्हें इसे वापस करने की जानकारी नहीं दी गई थी. ऐसे में अचानक रकम लौटाने का दबाव बनाना उनके लिए मुश्किल खड़ी कर रहा है। उनका यह भी कहना है कि मौजूदा समय में बैंकिंग से जुड़ा कामकाज भी प्रभावित है और कई जगह काम ठप पड़ा है. ऐसे हालात में वे इतनी बड़ी रकम कहां से जुटाएंगी.

मानदेय बढ़ाने और वसूली रोकने की मांग

प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने 75 हजार रुपये की कथित वसूली वापस लेने और चार प्रतिशत ब्याज की मांग खत्म करने की अपील की. इसके साथ ही उन्होंने अपने काम के अनुरूप सम्मानजनक मानदेय देने की मांग भी उठाई. बीसी सखियों ने योगी सरकार से उनकी समस्याओं पर गंभीरता से विचार करने और जल्द समाधान निकालने की मांग की. महिलाओं का कहना है कि वे पिछले कई वर्षों से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रही हैं, लेकिन अब तक उन्हें राहत नहीं मिली है. विधानभवन के बाहर हुए इस प्रदर्शन के जरिए उन्होंने सरकार का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर खींचने की कोशिश की.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

जूनियर छात्रों से 'प्रणाम' कराने वाले KGMU के 38 MBBS स्‍टूडेंट 3 माह के लिए सस्पेंड, एक साल तक स्‍कॉलरशिप बंद

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में 38 एमबीबीएस छात्रों को रैगिंग के आरोप में तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है। उनके ऊपर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

लखनऊ: सात दिनों के भीतर दो कैदियों ने की आत्महत्या, NHRC ने किया नोटिस जारी, दो सप्ताह में रिपोर्ट तलब

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग यानी ने जिला कारागार में महज सात दिनों के भीतर दो कैदियों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं पर स्वतः संज्ञान लिया है।

इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच

यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।

लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।