जूनियर छात्रों से 'प्रणाम' कराने वाले KGMU के 38 MBBS स्टूडेंट 3 माह के लिए सस्पेंड, एक साल तक स्कॉलरशिप बंद
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में 38 एमबीबीएस छात्रों को रैगिंग के आरोप में तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है। उनके ऊपर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

लखनऊ: किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में रैगिंग से जुड़ा एक वीडियो इंटरनेट पर आया था। इसमें जूनियर छात्र-छात्राएं एक कतार में चलते हुए सीनियर छात्रों से 'प्रणाम महोदय' करते नजर आ रहे थे। इस मामले में KGMU प्रशासन की ओर से बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 38 MBBS छात्रों को तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया है।
प्रशासन की ओर से जारी आदेश के तहत सभी दोषी छात्रों को 3 माह के लिए क्लास और हॉस्टल से बाहर कर दिया गया है। इसके साथ ही प्रत्येक छात्र पर 25-25 हजार रुपये का आर्थिक जुर्माना लगाया गया है। 1 वर्ष तक उनकी स्कॉलरशिप भी रोक दी गई है। आपको बताते चलें कि रैगिंग की शिकायतों और वीडियो सामने आने के बावजूद शुरुआत में KGMU प्रशासन इसे रैगिंग मानने से इनकार करता रहा था, जबकि हॉस्टल में जूनियर छात्रों को देर रात तक मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।
रात 12 से 2 बजे तक वीडियो कॉल कर कराते थे डांस
KGMU की एंटी रैगिंग कमेटी की जांच में सामने आया कि सीनियर छात्र रात 12 बजे से 2 बजे तक जूनियर छात्रों को जगाकर रखते थे और उन्हें वीडियो कॉल करके परेशान करते थे। सीनियर्स की ओर से जूनियर्स को गाने और म्यूजिक पर डांस करने के लिए मजबूर किया जाता था तथा मना करने पर गाली-गलौज व अभद्रता की जाती थी। इसके अलावा जूनियर छात्रों को सीनियर्स के सामने कतार में खड़े होकर 'प्रणाम महोदय' और 'प्रणाम मैडम' कहने के लिए विवश किया जाता था। जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि MBBS 2026 बैच के दो जूनियर छात्र भी सीनियर्स की इस रैगिंग में मदद कर रहे थे। कमेटी ने उन्हें भी दोषी मानते हुए कार्रवाई की जद में लिया है, जिसमें MBBS 2025 बैच के 36 और 2026 बैच के 2 छात्र शामिल हैं।
KGMU प्रशासन ने जारी किया आदेश
बताते चलें कि बीते दिनों केजीएमयू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें जूनियर छात्र सीनियर्स के सामने कतार में खड़े होकर 'प्रणाम महोदय' और 'प्रणाम मैडम' कहते नजर आए थे। वीडियो वायरल होने और शिकायतें मिलने के बाद एंटी रैगिंग कमेटी ने मामले की जांच की और 19 नवंबर की बैठक में जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई पर सहमति बनी। कुलपति की मंजूरी मिलने के बाद निलंबन व जुर्माने का आदेश जारी किया गया। केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने स्पष्ट किया कि जूनियर छात्रों को डराने या अपमानित करने वाली किसी भी घटना पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और छात्रों से अपील की कि वे रैगिंग की सूचना तत्काल एंटी रैगिंग कमेटी या प्रशासन को दें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
लखनऊ में बीसी सखियों का हल्लाबोल, ₹75000 की वापसी और ब्याज मांगने पर जताई नाराजगी
लखनऊ में बीसी सखियां सम्मानजनक मानदेय और ₹75,000 की वसूली के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं. इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के लिए दी गई यह राशि अब 4% ब्याज सहित वापस मांगी जा रही है, जिससे महिलाओं में रोष है.
लखनऊ: सात दिनों के भीतर दो कैदियों ने की आत्महत्या, NHRC ने किया नोटिस जारी, दो सप्ताह में रिपोर्ट तलब
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग यानी ने जिला कारागार में महज सात दिनों के भीतर दो कैदियों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं पर स्वतः संज्ञान लिया है।
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
.png&w=3840&q=75)