समाजवादी पार्टी से आए तीन विधायकों को BJP कार्यसमिति में नहीं मिली जगह, यूपी चुनाव से पहले गहराई चर्चा
यूपी भाजपा कार्यसमिति का ऐलान कर दिया गया है। प्रदेश कार्यसमिति में 712 सदस्यों को रखा गया है। इस कार्यसमिति में सपा से आए तीन विधायकों को जगह नहीं मिली है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भारतीय जनता पार्टी ने जंबो प्रदेश कार्यसमिति का गठन किया है। पार्टी की ओर से घोषित प्रदेश कार्यसमिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व भाजपा अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी, सीएम योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक समेत तमाम नेताओं को शामिल किया गया है। हालांकि, कार्यकारिणी में समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में आए तीन विधायकों को जगह नहीं मिली है। पिछले दिनों अमेठी की बड़ी रैली में गोसाईंगंज विधायक अभय सिंह , गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह और कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके बाद से ही इनको लेकर कई प्रकार की चर्चा चल रही थी। हालांकि, पार्टी की ओर से घोषित की गई कार्यसमिति में इनके नामों पर विचार नहीं हुआ।
मनोज पांडेय को मिली जगह
समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में आए पूर्व सपा विधायक मनोज पांडेय को भाजपा कार्यसमिति में शामिल किया गया है। रायबरेली की ऊंचाहार सीट से विधायक मनोज पांडेय को यूपी कैबिनेट में भी जगह मिली हुई है। कार्यसमिति की घोषणा से कुछ घंटे पहले बदायूं के दातागंज से पूर्व विधायक सिनोद शाक्य ने सपा की सदस्यता ग्रहण की थी। उन्हें भी पार्टी ने कार्यसमिति में जगह दी, लेकिन सपा से भाजपा में आने वाले चेहरों को जगह नहीं मिलने का मुद्दा चर्चा में है।
712 सदस्यीय कार्यसमिति की घोषणा
यूपी चुनाव 2027 को लेकर भाजपा ने 712 सदस्यीय जंबो कार्यसमिति की घोषणा की है। पार्टी ने कार्यसमिति में सीनियर लीडरशिप, पुराने चेहरों से लेकर सामाजिक समीकरण को साधने वाले चेहरों तक को शामिल किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से घोषित सूची को तीन श्रेणियों में रखा गया है। इसमें स्थायी आमंत्रित सदस्य के तौर पर 30 नेताओं को शामिल किया गया है। पीएम मोदी, राजनाथ सिंह, सीएम योगी, दोनों डिप्टी सीएम समेत तमाम नेताओं को इसमें रखा गया है। विशेष आमंत्रित सदस्यों में 134 सदस्यों के नाम हैं। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के नेताओं को रखा गया है। पूर्व पदाधिकारियों के साथ-साथ इसमें यूपी सरकार में शामिल मंत्रियों के नाम रखे गए हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
लखनऊ में बीसी सखियों का हल्लाबोल, ₹75000 की वापसी और ब्याज मांगने पर जताई नाराजगी
लखनऊ में बीसी सखियां सम्मानजनक मानदेय और ₹75,000 की वसूली के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं. इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के लिए दी गई यह राशि अब 4% ब्याज सहित वापस मांगी जा रही है, जिससे महिलाओं में रोष है.
जूनियर छात्रों से 'प्रणाम' कराने वाले KGMU के 38 MBBS स्टूडेंट 3 माह के लिए सस्पेंड, एक साल तक स्कॉलरशिप बंद
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में 38 एमबीबीएस छात्रों को रैगिंग के आरोप में तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है। उनके ऊपर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
लखनऊ: सात दिनों के भीतर दो कैदियों ने की आत्महत्या, NHRC ने किया नोटिस जारी, दो सप्ताह में रिपोर्ट तलब
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग यानी ने जिला कारागार में महज सात दिनों के भीतर दो कैदियों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं पर स्वतः संज्ञान लिया है।
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
.png&w=3840&q=75)