यूपी में गठबंधन में पोस्टर वॉर, कांग्रेस की 200 सीटों की दावेदारी के लगे होर्डिंग्स, अखिलेश बोले-बीजेपी का हाथ
लखनऊ, अमेठी, रायबरेली और सुलतानपुर में ऐसे होर्डिंग्स और पोस्टर सामने आए, जिनमें कांग्रेस के लिए 200 सीटों की दावेदारी का संदेश लिखा गया था।

लखनऊ: विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब पोस्टर वॉर ने राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है। रविवार को लखनऊ, अमेठी, रायबरेली और सुलतानपुर में ऐसे होर्डिंग्स और पोस्टर सामने आए, जिनमें कांग्रेस के लिए 200 सीटों की दावेदारी का संदेश लिखा गया था।
पोस्टरों पर लिखा था, '200 सीट हक है हमारा, यूपी को है राहुल गांधी पर भरोसा।' इन पोस्टरों के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में गठबंधन के भीतर खींचतान की चर्चाएं तेज हो गईं। हालांकि, कांग्रेस की तरफ से कोई सफाई आती इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर कहा कि भाजपा गठबंधन को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है।
नकली पोस्टर लगवाकर भ्रम फैलाने का प्रयास
अखिलेश यादव ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि भाजपा को गठबंधन की मजबूती से डर लग रहा है। उन्होंने लिखा कि भाजपा के 'पेट में दर्द' गठबंधन की वजह से हो रहा है और वह नकली पोस्टर लगवाकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन अधिकारियों की जिम्मेदारी ऐसे अवैध पोस्टरों को हटाने की है, उनके खिलाफ भी भविष्य में जवाबदेही तय की जाएगी।
उधर, कांग्रेस के यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने अखिलेश यादव की पोस्ट को साझा करते हुए उनका समर्थन किया। उन्होंने भी दावा किया कि ये पोस्टर कांग्रेस की आधिकारिक लाइन का हिस्सा नहीं हैं और भाजपा गठबंधन को कमजोर दिखाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रही है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सीट बंटवारे का फैसला दोनों दलों के शीर्ष नेतृत्व के बीच बातचीत से होगा, न कि पोस्टरों के जरिए।
सीटों को लेकर तस्वीर साफ नहीं
अक्टूबर समाप्त होने को है और सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों का अंतिम फार्म्युला अब तक सामने नही आया है। दोनों दलों के नेताओं के बयानों से साफ है कि बातचीत चल रही है, लेकिन संख्या पर सहमति अभी बाकी है। कांग्रेस की ओर से यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने दावा किया है कि पार्टी ने सपा नेतृत्व को करीब 175 से 200 सीटों की शुरुआती सूची सौंपी है।
कांग्रेस का तर्क है कि 2024 लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के अच्छे प्रदर्शन और राहुल गांधी की बढ़ती स्वीकार्यता को देखते हुए उसे सम्मानजनक हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। वही, सपा नेतृत्व का रुख अलग दिखाई देता है। अखिलेश यादव लगातार यह कह रहे है कि अब तक काग्रेस की तरफ से सीटों की अलग-अलग संख्या को लेकर दुवेदारी आई है।
गठबंधन में सबसे महत्वपूर्ण सवाल सीटों की संख्या नहीं बल्कि जीत है। उनका जोर इस बात पर है कि जिस दल की जिस क्षेत्र में जीत की संभावना अधिक हो, वहा उसी दल को चुनाव लड़ना चाहिए। फिलहाल सपा और कांग्रेस दोनों सार्वजनिक रूप से एकजुटता का संदेश दे रहे है। दोनों दलों का दावा है कि भाजपा भ्रम फैलाकर इंडिया गठबंधन में दरार दिखाना चाहती है, जबकि गठबंधन पहले की तरह मजबूत है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
लखनऊ में बीसी सखियों का हल्लाबोल, ₹75000 की वापसी और ब्याज मांगने पर जताई नाराजगी
लखनऊ में बीसी सखियां सम्मानजनक मानदेय और ₹75,000 की वसूली के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं. इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के लिए दी गई यह राशि अब 4% ब्याज सहित वापस मांगी जा रही है, जिससे महिलाओं में रोष है.
जूनियर छात्रों से 'प्रणाम' कराने वाले KGMU के 38 MBBS स्टूडेंट 3 माह के लिए सस्पेंड, एक साल तक स्कॉलरशिप बंद
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में 38 एमबीबीएस छात्रों को रैगिंग के आरोप में तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है। उनके ऊपर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
लखनऊ: सात दिनों के भीतर दो कैदियों ने की आत्महत्या, NHRC ने किया नोटिस जारी, दो सप्ताह में रिपोर्ट तलब
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग यानी ने जिला कारागार में महज सात दिनों के भीतर दो कैदियों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं पर स्वतः संज्ञान लिया है।
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
.png&w=3840&q=75)