खबर युग

यूपी कैबिनेट बैठक में 22 प्रस्‍तावों को मंजूरी, अब बेसिक शिक्षा के कर्मचारियों को भी कैशलेस इलाज की सुविधा

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की अध्‍यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कुल 22 प्रस्‍तावों को मंजूरी मिली है। पशुपालकों को आर्थिक सहायता देने के साथ पशुओं का बीमा भी कराया जाएगा।

Gaurav Dwivedi
October 27, 2026
2 min read
यूपी कैबिनेट बैठक में 22 प्रस्‍तावों को मंजूरी, अब बेसिक शिक्षा के कर्मचारियों को भी कैशलेस इलाज की सुविधा

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश कैबिनेट की मंगलवार को हुई बैठक के दौरान 22 प्रस्‍तावों को मंजूरी दी गई। सीएम योगी आदित्‍यनाथ की अध्‍यक्षता में हुई इस बैठक में उन्‍नत नस्‍ल के पशुओं को बढ़ावा देने और गाय की नस्‍ल सुधारने से जुड़ा प्रस्‍ताव रखा गया है। दूध उत्‍पादन बढ़ाकर प्रति गाय प्रतिदिन 10 लीटर तक पहुंचाने का लक्ष्‍य रखा गया है।

  • माध्यमिक और संस्कृत स्कूलों के कर्मचारियों के साथ बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारियों और उनके आश्रितों को कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी।

  • प्रयागराज में हाईकोर्ट के अधिकारियों के लिए 845 आवास बनाने को वित्तीय मंजूरी दी गई है।

  • साइबर सुरक्षा ऑपरेशन सेंटर की स्थापना होगी।

  • लखनऊ-हरदोई में 1000 एकड़ में टेक्सटाइल पार्क बनाया जाएगा, जिसके लिए मास्टर डेवलपर के चयन का प्रस्ताव पास हुआ।

  • PRAGATI रोबोटिक्स पार्क की स्थापना और प्रयागराज में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।

  • पशुपालकों को आर्थिक सहायता देने के साथ पशुओं का बीमा भी कराया जाएगा। बीमा की कुल लागत का 85 फीसदी हिस्‍सा सरकार और 15 फीसदी हिस्‍सा किसान वहन करेंगे। योजना के तहत एक गाय पर 50 हजार रुपये का अनुदान मिलेगा।

  • यूपी में कपंनियों के विलय और विभाजन की प्रकिया को आसान बनाने के लिए स्‍टांप ड्यूटी से जुड़ा प्रस्‍ताव तैयार किया गया है। प्रस्‍ताव के तहत कंपनी के मर्जर और डि मर्जर में शेयर वैल्‍यू पर 0.50 फीसदी स्‍टांप ड्यूटी लगाने का प्रावधान किया गया है। गुजरात और महाराष्‍ट्र में इस तरह का प्रावधान है।

  • यूपी में जल परिवहन को व्‍यवस्थित बनाने के लिए नावों और पानी के जहाजों के पंजीकरण की व्‍यवस्‍था की जाएगी। इसके लिए इनलैंड वाटर अथॉरिटी बनाई जाएगी। नावों और नाविकों का रिकॉर्ड बनाया जाएगा। यात्रियों और नाविकों की बीमा का भी प्रावधान होगा।

  • सैनिक स्‍कूल मैनपुरी को ग्रामीण क्षेत्र में निशुल्‍क जमीन उपलब्‍ध कराने के प्रस्‍ताव को भी मंजूरी मिली है। जमीन मिलने से स्‍कूल के विस्‍तार का रास्‍ता साफ होगा।

  • बेसिक शिक्षा से जुड़े कर्मचारियों को चिकित्‍सा सुविधा देने का प्रस्‍ताव मंजूर किया गया है। विभिन्‍न श्रेणियों के बीच एक लाख से ज्‍यादा कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।

  • इस योजना पर प्रति कर्मचारी 3,000 रुपये वार्षिक प्रीमियम की दर से लगभग 36.69 करोड़ रुपये (3,669.12 लाख रुपये) का संपूर्ण वित्तीय भार सरकार वहन करेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

लखनऊ में बीसी सखियों का हल्लाबोल, ₹75000 की वापसी और ब्याज मांगने पर जताई नाराजगी

लखनऊ में बीसी सखियां सम्मानजनक मानदेय और ₹75,000 की वसूली के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं. इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के लिए दी गई यह राशि अब 4% ब्याज सहित वापस मांगी जा रही है, जिससे महिलाओं में रोष है.

जूनियर छात्रों से 'प्रणाम' कराने वाले KGMU के 38 MBBS स्‍टूडेंट 3 माह के लिए सस्पेंड, एक साल तक स्‍कॉलरशिप बंद

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में 38 एमबीबीएस छात्रों को रैगिंग के आरोप में तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है। उनके ऊपर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

लखनऊ: सात दिनों के भीतर दो कैदियों ने की आत्महत्या, NHRC ने किया नोटिस जारी, दो सप्ताह में रिपोर्ट तलब

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग यानी ने जिला कारागार में महज सात दिनों के भीतर दो कैदियों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं पर स्वतः संज्ञान लिया है।

इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच

यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।