खबर युग

यूपी SIR मामले में SC सख्त, फॉर्म-7 के गलत इस्तेमाल के आरोपों की होगी जांच

यूपी SIR में फॉर्म-7 के जरिए वोट काटने की शिकायतों पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को जांच के निर्देश दिए. BLO के कथित हस्ताक्षरों और हलफनामे की विसंगतियों पर आयोग को अनुपालन रिपोर्ट देनी होगी.

Gaurav Dwivedi
October 30, 2026
2 min read
यूपी SIR मामले में SC सख्त, फॉर्म-7 के गलत इस्तेमाल के आरोपों की होगी जांच

उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए बड़ी संख्या में फॉर्म-7 आवेदन जमा किए जाने में मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया है. अदालत ने आयोग से इन शिकायतों की जांच करने और जरूरी सुधारात्मक कदम उठाने को कहा है. चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ के सामने याचिकाकर्ताओं ने चुनाव आयोग के हलफनामे में विसंगतियों का मुद्दा उठाया.इस दौरान याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि कुछ मामलों में फॉर्म-7 आवेदनों पर कथित तौर पर बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के हस्ताक्षर थे… उन्होंने मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए जमा किए गए आवेदनों में अनियमितताओं की ओर अदालत का ध्यान दिलाया. सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को निर्देश दिया है कि वे जिन अनियमितताओं का समाधान नहीं हुआ है, उन्हें चिह्नित करते हुए एक विस्तृत नोट चुनाव आयोग को सौंपें.इसके बाद चुनाव आयोग को इन तथ्यों की जांच करनी होगी. अदालत ने आयोग से कहा है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएं और इस संबंध में अनुपालन रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की जाए. इस निर्देश के बाद अब चुनाव आयोग को फॉर्म-7 आवेदनों से जुड़ी शिकायतों, खासकर BLO के कथित हस्ताक्षरों और हलफनामे में बताई गई विसंगतियों की जांच करनी होगी.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

लखनऊ में बीसी सखियों का हल्लाबोल, ₹75000 की वापसी और ब्याज मांगने पर जताई नाराजगी

लखनऊ में बीसी सखियां सम्मानजनक मानदेय और ₹75,000 की वसूली के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं. इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के लिए दी गई यह राशि अब 4% ब्याज सहित वापस मांगी जा रही है, जिससे महिलाओं में रोष है.

जूनियर छात्रों से 'प्रणाम' कराने वाले KGMU के 38 MBBS स्‍टूडेंट 3 माह के लिए सस्पेंड, एक साल तक स्‍कॉलरशिप बंद

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में 38 एमबीबीएस छात्रों को रैगिंग के आरोप में तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है। उनके ऊपर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

लखनऊ: सात दिनों के भीतर दो कैदियों ने की आत्महत्या, NHRC ने किया नोटिस जारी, दो सप्ताह में रिपोर्ट तलब

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग यानी ने जिला कारागार में महज सात दिनों के भीतर दो कैदियों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं पर स्वतः संज्ञान लिया है।

इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच

यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।