मां को नौकरी, बहन की पढ़ाई फ्री… डिप्टी CM के आश्वासन पर माने परिजन, 5 घंटे बाद उठे ट्रिपल मर्डर के शव
लखनऊ ट्रिपल मर्डर मामले में सरकार ने पीड़ित परिवार को बड़ी राहत दी है. उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मां को नगर निगम में नौकरी, बहन की पढ़ाई का पूरा खर्च और लाइसेंसी हथियार देने की घोषणा की.

राजधानी लखनऊ के नौबस्ता में दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर के मामले में सरकार ने बड़ी घोषणा की है. इस वारदात में पीड़ित परिवार के लिए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने नगर निगम नौकरी का ऐलान किया है. वहीं 12वीं की पढ़ाई कर रही बहन की पढ़ाई का पूरा खर्च सरकार द्वारा वहन किए जाने की घोषणा की है. इसी के साथ उन्होंने परिवार को लाइसेंसी हथियार और आरोपियों पर एनएसए के तहत कार्रवाई का भी आश्वासन दिया है.सरकार के साथ करीब 5 घंटे तक चली वार्ता और डिप्टी सीएम के आश्वासन पर परिवार ने शव उठाने की सहमति दी. इस दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भावुक हो गए. उन्होंने खुद शवों को कंधा दिया. तीनों शवों को गुलाला घाट ले जाया जा रहा है, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा. पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार की सुबह शिवाजी तिवारी, उनके भाई और बेटे का शव घर पहुंचा.
दरोगा-कोतवाल सस्पेंड
इस घटना को लेकर लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट भी एक्शन में आ गया है. पुलिस कमिश्नर ने संबंधित कोतवाल और दरोगा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. बता दें कि सोमवार को चबूतरा बनाने को लेकर चल रही पुरानी रंजिश और कार पार्किंग के ताजा विवाद में यहां रहने वाले शिवाजी तिवारी, उनके भाई शिवेंद्र तिवारी और बेटे सुयश की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
डिप्टी सीएम ने दी जानकारी
परिजनों से बातचीत के बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की तरफ से मृतक शिवाजी की बेटी को निशुल्क शिक्षा दी जाएगी. पत्नी रुचि तिवारी को नगर निगम में OSD का पद दिया जाएगा. परिवार को सुरक्षा मिलेगी. उन्होंने बताया कि करीब 3 घंटे तक परिजनों के साथ बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
लखनऊ में बीसी सखियों का हल्लाबोल, ₹75000 की वापसी और ब्याज मांगने पर जताई नाराजगी
लखनऊ में बीसी सखियां सम्मानजनक मानदेय और ₹75,000 की वसूली के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं. इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के लिए दी गई यह राशि अब 4% ब्याज सहित वापस मांगी जा रही है, जिससे महिलाओं में रोष है.
जूनियर छात्रों से 'प्रणाम' कराने वाले KGMU के 38 MBBS स्टूडेंट 3 माह के लिए सस्पेंड, एक साल तक स्कॉलरशिप बंद
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में 38 एमबीबीएस छात्रों को रैगिंग के आरोप में तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है। उनके ऊपर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
लखनऊ: सात दिनों के भीतर दो कैदियों ने की आत्महत्या, NHRC ने किया नोटिस जारी, दो सप्ताह में रिपोर्ट तलब
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग यानी ने जिला कारागार में महज सात दिनों के भीतर दो कैदियों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं पर स्वतः संज्ञान लिया है।
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
.png&w=3840&q=75)