बुलडोजर कार्रवाई के बाद सपा का छात्राओं को साइकिल बांटने का कार्यक्रम रद्द, डिंपल बोलीं- बेहद शर्मनाक
गाजियाबाद में समाजवादी पार्टी की ओर से छात्राओं को साइकिल बांटने का कार्यक्रम 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया जाना था. आरोप है कि इसे बंद करा दिया गया. डिंपल यादव ने भी सरकार पर नाराजगी जताई है.

गाजियाबाद में छात्राओं को साइकिल दिया जाना था. इसके लिए समाजवादी पार्टी की तरफ से तैयारियां भी पूरी कर ली गई थीं. कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए टेंट की भी व्यवस्था कर दी गई थी. लेकिन आरोप है कि सरकार की तरफ से इसे जबरन बंद करा दिया गया.समाजवादी पार्टी की ओर से 10वीं और 12वीं कक्षा में 75% या उससे ज्यादा अंक लाने वाली 1,000 छात्राओं को साइकिल बांटने का कार्यक्रम 25 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित था, लेकिन प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल से बुलडोजर चलाकर टेंट हटवा दिया. ये बयान गाजियबाद में लोनी विधानसभा की छात्राओं का है. छात्राओं का कहना है कि गांव गढी कट्टैया में PDA सम्मान समारोह और साईकल वितरण कार्यक्रम प्रशासन ने बंद करा दिया है.
कार्यक्रम के आयोजक अनुज प्रधान ने बताया कि उनके कार्यक्रम को प्रशासन ने जबरन बंद करा दिया. लोनी नगर पालिका प्रशासन ने आयोजक को 10,80 लाख रूपए के जुर्माने का नोटिस जारी किया है कार्यक्रम में साईकल वितरण समारोह में पात्र स्कूली छात्राए बड़ी संख्या में पहुंची लेकिन कार्यक्रम निरस्त होने पर निराश होकर वापस गईं.
डिंपल यादव ने क्या कहा?
इस मामले पर सपा नेता डिंपल यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने कहा, “बेटियों के सपनों को पंख देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी द्वारा राजनीति करते हुए बुलडोजर चलवाना और टेंट उखड़वा देना बेहद शर्मनाक है. बेटियों का सम्मान और उनका भविष्य किसी भी राजनीति से बड़ा है.”
डिंपल ने कहा कि ये कार्यक्रम बेटियों के लिए था. उन्हें साइकिल दी जानी थी. इस कार्यक्रम को न होने देना बेहद शर्मनाक है. बेटियों के भविष्य पर राजनीति नहीं होनी चाहिए.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
लखनऊ में बीसी सखियों का हल्लाबोल, ₹75000 की वापसी और ब्याज मांगने पर जताई नाराजगी
लखनऊ में बीसी सखियां सम्मानजनक मानदेय और ₹75,000 की वसूली के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं. इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के लिए दी गई यह राशि अब 4% ब्याज सहित वापस मांगी जा रही है, जिससे महिलाओं में रोष है.
जूनियर छात्रों से 'प्रणाम' कराने वाले KGMU के 38 MBBS स्टूडेंट 3 माह के लिए सस्पेंड, एक साल तक स्कॉलरशिप बंद
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में 38 एमबीबीएस छात्रों को रैगिंग के आरोप में तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है। उनके ऊपर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
लखनऊ: सात दिनों के भीतर दो कैदियों ने की आत्महत्या, NHRC ने किया नोटिस जारी, दो सप्ताह में रिपोर्ट तलब
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग यानी ने जिला कारागार में महज सात दिनों के भीतर दो कैदियों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं पर स्वतः संज्ञान लिया है।
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
.png&w=3840&q=75)