खबर युग

बीजेपी के उमेश द्विवेदी और सपा के सुशील पटेल में कांटे की टक्कर, जानिए अपडेट

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के परिणाम थोड़ी देर में स्पष्ट हो जाएंगे। लखनऊ शिक्षक सीट पर बीजेपी के उमेश द्विवेदी और सपा के सुशील कुमार पटेल में कांटे की टक्कर है।

Gaurav Dwivedi
October 27, 2026
2 min read
बीजेपी के उमेश द्विवेदी और सपा के सुशील पटेल में कांटे की टक्कर, जानिए अपडेट

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव 2026 की मतगणना चल रही है। बीजेपी से उमेश द्विवेदी, सपा से सुशील कुमार पटेल और निर्दलीय उम्मीदवार महेंद्र नाथ राय चुनाव मैदान में हैं। हालांकि, बीजेपी के उमेश द्विवेदी और सपा के सुशील कुमार पटेल के बीच मुकाबला है। पिछली बार भी बीजेपी के उमेश द्विवेदी जीते थे। 23 अक्टूबर को एमएलसी चुनाव का मतदान हुआ था। आज गिनती हो रही है।

लखनऊ के रमाबाई रैली स्थल पर मतगणना की जा रही है। सुबह आठ बजे से मतगणा हो रही है। थोड़ी ही देर में लखनऊ खंड शिक्षक के एमएलसी चुनाव के परिणाम आ जाएंगे। शिक्षक सीट पर 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मतगणना प्रक्रिया के तहत 50-50 मत पत्रों के बंडल बनाने का काम पूरा हो गया है। थोड़ी देर में परिणाम आने शुरू हो जाएंगे।

2020 में बीजेपी के उमेश द्विवेदी जीते थे

बता दें कि 2020 में बीजेपी के उमेश द्विवेदी जीते थे। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की छह सीटों पर बीजेपी ने चार पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, जिसमें से तीन पर बीजेपी के उम्मीदवार जीत गए थे। बीजेपी के उमेश द्विवेदी ने 3247 वोटों के साथ जीत हासिल की थी। उन्हें कुल 7065 वोट मिले थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

लखनऊ में बीसी सखियों का हल्लाबोल, ₹75000 की वापसी और ब्याज मांगने पर जताई नाराजगी

लखनऊ में बीसी सखियां सम्मानजनक मानदेय और ₹75,000 की वसूली के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं. इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के लिए दी गई यह राशि अब 4% ब्याज सहित वापस मांगी जा रही है, जिससे महिलाओं में रोष है.

जूनियर छात्रों से 'प्रणाम' कराने वाले KGMU के 38 MBBS स्‍टूडेंट 3 माह के लिए सस्पेंड, एक साल तक स्‍कॉलरशिप बंद

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में 38 एमबीबीएस छात्रों को रैगिंग के आरोप में तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है। उनके ऊपर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

लखनऊ: सात दिनों के भीतर दो कैदियों ने की आत्महत्या, NHRC ने किया नोटिस जारी, दो सप्ताह में रिपोर्ट तलब

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग यानी ने जिला कारागार में महज सात दिनों के भीतर दो कैदियों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं पर स्वतः संज्ञान लिया है।

इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच

यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।