खबर युग

मां का निधन, पिता को कैंसर... लखनऊ में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दिल्ली की IT कंपनी में करता था काम

लखनऊ के डालीगंज में 30 वर्षीय रोमिल चौधरी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मां के निधन और पिता की गंभीर बीमारी के कारण वह मानसिक तनाव से जूझ रहा था।

Gaurav Dwivedi
October 18, 2026
2 min read
मां का निधन, पिता को कैंसर... लखनऊ में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दिल्ली की IT कंपनी में करता था काम

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हसनगंज थाना क्षेत्र के डालीगंज इलाके में शनिवार देर रात 30 वर्षीय युवक ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रोमिल चौधरी के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वह मां के निधन और पिता की गंभीर बीमारी के कारण पिछले लंबे समय से मानसिक तनाव में था। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दिल्ली की IT कंपनी में करता था काम

हसनगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, रोमिल चौधरी डालीगंज के मुकारिम नगर स्थित मनकामेश्वर मंदिर के पास अपने परिवार के साथ रहता था। वह दिल्ली की एक IT कंपनी में कार्यरत था।

परिजनों और पड़ोसियों से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, करीब एक साल पहले रोमिल की मां का निधन हो गया था। बताया जाता है कि इस घटना के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। इसी बीच उसके पिता रमेश चंद चौधरी भी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हो गए। उनका लगातार इलाज चल रहा था।

मां की मौत और पिता की बीमारी से तनाव में था युवक

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मां के निधन और पिता की बिगड़ती सेहत के कारण रोमिल तनाव में रहता था। परिजनों और पड़ोसियों के अनुसार, वह अक्सर गुमसुम रहता था।

शनिवार देर रात घर में सन्नाटा होने के दौरान रोमिल ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने जब उसे फंदे पर लटका देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई। इसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही हसनगंज थाने की पुलिस टीम मुकारिम नगर स्थित घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौका-मुआयना किया और आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में युवक के मानसिक तनाव में रहने की बात सामने आई है। हालांकि, आत्महत्या के कारणों की पुष्टि के लिए पुलिस अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

यूपी में SIR की फाइनल लिस्ट जारी, फिर डुप्लीकेट वोटर्स कैसे रह गए?

यूपी में SIR के बाद भी डुप्लीकेट वोटर्स का मामला सामने आया है. सपा ने 100 सीटों पर शिकायत की, जबकि सोशल मीडिया पर कई वोटर आईडी कार्ड बनने का मुद्दा उठाया. चुनाव आयोग ने क्या जवाब दिया?

2027 के लिए अखिलेश यादव का आर्थिक PDA प्लान! मुफ्त बिजली, महिलाओं को 40 हजार और OPS से साधेंगे बड़े वोट बैंक

सपा की राजनीति में PDA अब तक सामाजिक प्रतिनिधित्व, भागीदारी और सामाजिक न्याय के प्रमुख नारे के रूप में सामने रहा है. पार्टी की कोशिश है कि PDA का केवल जातीय और सामाजिक प्रतिनिधित्व तक सीमित न रहे.

लखनऊ के शिवा हत्‍याकांड में इंस्‍पेक्‍टर, डीसीपी के बाद अब ACP पर गिरी गाज, 10 दिन से फरार है श्रद्धा दुबे

मॉडल श्रद्धा दुबे को शिवा शर्मा की मौत के 10 दिन बाद भी अरेस्‍ट नहीं किया जा सका है। हजरतगंज थाने के इंस्पेक्टर विक्रम सिंह को लाइन हाजिर, DCP सेंट्रल विक्रांत वीर के ट्रांसफर के बाद अब ACP हजरतगंज रजनीश वर्मा को हटा दिया गया है।

अहंकार और अन्याय के रावण का दहन करने की जरूरत… सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से की अपील

विजयादशमी पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासिय़ों से अपील की है. उन्होंने कहा कि आज हम सभी को अहंकार, अन्याय, भेदभाव और नकारात्मकता रूपी रावण के दहन का संकल्प लेने की जरूरत है.