खबर युग

लखनऊ के शिवा हत्‍याकांड में इंस्‍पेक्‍टर, डीसीपी के बाद अब ACP पर गिरी गाज, 10 दिन से फरार है श्रद्धा दुबे

मॉडल श्रद्धा दुबे को शिवा शर्मा की मौत के 10 दिन बाद भी अरेस्‍ट नहीं किया जा सका है। हजरतगंज थाने के इंस्पेक्टर विक्रम सिंह को लाइन हाजिर, DCP सेंट्रल विक्रांत वीर के ट्रांसफर के बाद अब ACP हजरतगंज रजनीश वर्मा को हटा दिया गया है।

Gaurav Dwivedi
October 19, 2026
3 min read
लखनऊ के शिवा हत्‍याकांड में इंस्‍पेक्‍टर, डीसीपी के बाद अब ACP पर गिरी गाज, 10 दिन से फरार है श्रद्धा दुबे

लखनऊ: करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में 50 हजार की इनामी मॉडल श्रद्धा दुबे का 10 दिन बाद भी सुराग न लग पाना लखनऊ पुलिस के गले की फांस बन चुका है। पुलिस की लचर कार्यशैली पर शासन और DGP मुख्यालय के बेहद सख्त रुख के बाद महकमे में भारी हलचल की स्थिति देखने को मिल रही है। सबसे पहले हजरतगंज थाने के इंस्पेक्टर विक्रम सिंह को लाइन हाजिर किया गया। फिर DCP सेंट्रल विक्रांत वीर के ट्रांसफर के बाद तीसरी बड़ी गाज ACP हजरतगंज रजनीश वर्मा पर गिरी है।

रजनीश वर्मा को पद से हटाकर एसीपी क्राइम बना दिया गया है। उनकी जगह एसीपी कैसरबाग अभिषेक कुमार पांडेय को हजरतगंज सर्किल का नया ACP बनाया गया है। आपको बता दें कि DCP सेंट्रल विक्रांत वीर को पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय से अटैच करते हुए उनकी जगह DCP ट्रैफिक रहे अर्पित विजयवर्गीय को डीसीपी सेंट्रल की नई जिम्मेदारी सौंपी थी।

10 दिन से फरार चल रही श्रद्धा

9 अक्टूबर को अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर हुई शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के बाद से आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और चालक दानिश फरार हैं। लखनऊ पुलिस टीम लगातार दावा करती रही कि टीमें भारत-नेपाल सीमा पर डेरा डाले हुए हैं। रुपईडीहा से गाड़ी बरामद कर ली गई है और नेपाल पुलिस के साथ मिलकर पगडंडियों पर तलाश चल रही है। मगर इस बीच पहले तो बुधवार को श्रद्धा ने अपना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कराया और इसके बाद 18 अक्टूबर को बेखौफ होकर मीडिया को ऑन-कैमरा बाइट तक दे डाली। जिस आरोपी तक लखनऊ की कई हाईटेक टीमें 10 दिन में नहीं पहुंच सकीं, वहां कैमरे आसानी से पहुंच गए, जिससे पुलिसिया तंत्र की पोल खुल गई और आला अधिकारियों के होश उड़ गए।

नाकामी पर एक घंटे के भीतर नप गए अफसर

बीते रविवार को श्रद्धा दुबे के सरेंडर करने की जानकारियों ने लखनऊ की पुलिस को दिनभर शहर भर में दौड़ाया। सुबह करीब 10 बजे संदेश फैला कि श्रद्धा हजरतगंज थाने पहुंच रही है, जिस पर थाने से लेकर मीडिया तक का भारी जमावड़ा लग गया। दो घंटे के इंतजार के बाद सूचना बदली कि वह स्पेशल कोर्ट पहुंच रही है। इसके बाद कोर्ट परिसर में पुलिस टीमों को अलर्ट पर खड़ा कर दिया गया लेकिन रात आठ बजे तक वह कहीं नजर नहीं आई।


श्रद्धा के करीबी से तीन घंटे तक चली पूछताछ

इस बीच पुलिस ने श्रद्धा के एक करीबी को हिरासत में लेकर सुल्तानगंज चौकी में तीन घंटे से ज्यादा समय तक बैठाकर पूछताछ की, मगर हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा। जब इस पूरे ड्रामे और नाकामी को लेकर उच्चाधिकारियों और डीजीपी मुख्यालय ने जवाब-तलब किया तो जिम्मेदार बगलें झांकने लगे, जिसके तत्काल बाद महज एक घंटे के भीतर लापरवाह अफसरों को कुर्सी से बेदखल करने की ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू हो गई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

यूपी में SIR की फाइनल लिस्ट जारी, फिर डुप्लीकेट वोटर्स कैसे रह गए?

यूपी में SIR के बाद भी डुप्लीकेट वोटर्स का मामला सामने आया है. सपा ने 100 सीटों पर शिकायत की, जबकि सोशल मीडिया पर कई वोटर आईडी कार्ड बनने का मुद्दा उठाया. चुनाव आयोग ने क्या जवाब दिया?

2027 के लिए अखिलेश यादव का आर्थिक PDA प्लान! मुफ्त बिजली, महिलाओं को 40 हजार और OPS से साधेंगे बड़े वोट बैंक

सपा की राजनीति में PDA अब तक सामाजिक प्रतिनिधित्व, भागीदारी और सामाजिक न्याय के प्रमुख नारे के रूप में सामने रहा है. पार्टी की कोशिश है कि PDA का केवल जातीय और सामाजिक प्रतिनिधित्व तक सीमित न रहे.

अहंकार और अन्याय के रावण का दहन करने की जरूरत… सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से की अपील

विजयादशमी पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासिय़ों से अपील की है. उन्होंने कहा कि आज हम सभी को अहंकार, अन्याय, भेदभाव और नकारात्मकता रूपी रावण के दहन का संकल्प लेने की जरूरत है.

यूपी में बनेंगे तीन नए एक्सप्रेस-वे, 9 जिलों के 651 गांवों से गुजरेंगे मेरठ-हरिद्वार, विंध्य और विंध्य-पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे

यूपी में बेहतर रोड कनेक्टिविटी के लिए राज्य सरकार तीन नए एक्सप्रेस-वे बनाएगी। इसमें में मेरठ-हरिद्वार एक्सप्रेस-वे, विंध्य एक्सप्रेस-वे और विंध्य पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे शामिल हैं।