खबर युग

अहंकार और अन्याय के रावण का दहन करने की जरूरत… सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से की अपील

विजयादशमी पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासिय़ों से अपील की है. उन्होंने कहा कि आज हम सभी को अहंकार, अन्याय, भेदभाव और नकारात्मकता रूपी रावण के दहन का संकल्प लेने की जरूरत है.

Gaurav Dwivedi
October 19, 2026
2 min read
अहंकार और अन्याय के रावण का दहन करने की जरूरत… सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से की अपील

महानवमी और विजयादशमी के अवसर पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. साथ ही उन्होंने अपने संदेश में कहा कि अन्यायी और अधर्मी चाहे कितने भी शक्तिशाली हों,अंततः विजय सत्य और धर्म की ही होती है.मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मां दुर्गा का पराक्रम और प्रभु श्रीराम का जीवन अन्याय के प्रतिकार, नारी सम्मान और कर्तव्यपालन की प्रेरणा देता है. सीएम योगी ने अपनी पाती में प्रभु श्रीराम के आदर्शों का उल्लेख किया. उन्होंने मां और मातृभूमि के प्रति प्रेम और कर्तव्यनिष्ठा का भी संदेश दिया.

समरसता और सामाजिकता का प्रतीक

सीएम योगी ने प्रभु श्रीराम को समरसता और सामाजिक एकात्मता का प्रतीक बताया. उन्होंने कहा कि सभी लोग रामलीला में बिना भेदभाव शामिल होते हैं.

सीएम योगी ने कहा कि प्रभु श्रीराम के आदर्श भारत तक सीमित नहीं, विश्व के अनेक देशों की सांस्कृतिक परंपराओं में भी शामिल हैं. प्रभु श्रीराम के आदर्शों के अनुरूप कानून का शासन और नागरिकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

सीएम योगी का संदेश, माफिया और संगठित अपराध के विरुद्ध कठोर कार्रवाई कर भयमुक्त वातावरण बनाने के लिए उठाए गए निर्णायक कदम हैं,सीएम योगी ने कहा, माफिया के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर गरीबों के लिए आवास बनाए गए हैं,

गरीबों के लिए आवास बनेंगे

सीएम योगी ने पाती में कसारी-मसारी का भी जिक्र किया, उन्होंने कहा कि मुक्त कराई गई भूमि पर गरीबों के लिए आवास बनेंगे. वहीं प्रयागराज के कसारी-मसारी क्षेत्र को ‘श्रीकृष्णपुरी’ के रूप में विकसित किया जाएगा.

सीएम योगी ने कहा, अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति से कानून के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

यूपी में SIR की फाइनल लिस्ट जारी, फिर डुप्लीकेट वोटर्स कैसे रह गए?

यूपी में SIR के बाद भी डुप्लीकेट वोटर्स का मामला सामने आया है. सपा ने 100 सीटों पर शिकायत की, जबकि सोशल मीडिया पर कई वोटर आईडी कार्ड बनने का मुद्दा उठाया. चुनाव आयोग ने क्या जवाब दिया?

2027 के लिए अखिलेश यादव का आर्थिक PDA प्लान! मुफ्त बिजली, महिलाओं को 40 हजार और OPS से साधेंगे बड़े वोट बैंक

सपा की राजनीति में PDA अब तक सामाजिक प्रतिनिधित्व, भागीदारी और सामाजिक न्याय के प्रमुख नारे के रूप में सामने रहा है. पार्टी की कोशिश है कि PDA का केवल जातीय और सामाजिक प्रतिनिधित्व तक सीमित न रहे.

लखनऊ के शिवा हत्‍याकांड में इंस्‍पेक्‍टर, डीसीपी के बाद अब ACP पर गिरी गाज, 10 दिन से फरार है श्रद्धा दुबे

मॉडल श्रद्धा दुबे को शिवा शर्मा की मौत के 10 दिन बाद भी अरेस्‍ट नहीं किया जा सका है। हजरतगंज थाने के इंस्पेक्टर विक्रम सिंह को लाइन हाजिर, DCP सेंट्रल विक्रांत वीर के ट्रांसफर के बाद अब ACP हजरतगंज रजनीश वर्मा को हटा दिया गया है।

यूपी में बनेंगे तीन नए एक्सप्रेस-वे, 9 जिलों के 651 गांवों से गुजरेंगे मेरठ-हरिद्वार, विंध्य और विंध्य-पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे

यूपी में बेहतर रोड कनेक्टिविटी के लिए राज्य सरकार तीन नए एक्सप्रेस-वे बनाएगी। इसमें में मेरठ-हरिद्वार एक्सप्रेस-वे, विंध्य एक्सप्रेस-वे और विंध्य पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे शामिल हैं।