'हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं', ममता चौधरी संग कांग्रेस दफ्तर में हुए विवाद पर अजय राय को मलाल
यूपी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि अगर उनके समर्थकों ने किसी के साथ बद्तमीजी की है तो वह हाथ जोड़कर माफी मांगते हैं।

लखनऊ: यूपी कांग्रेस दफ्तर में इस महीने हुए हंगामे को लेकर पूर्व अध्यक्ष अजय राय ने हाथ जोड़कर माफी मांगी है। एक न्यूज चैनल से बातचीत में अजय राय ने कहा कि अगर उनके समर्थकों ने किसी के साथ बद्तमीजी या गाली गलौज की है तो वह माफी मांगते हैं। अजय राय ने वाराणसी से सांसद बनना अपना सपना बताया है।
अजय राय ने कहा कि उन्होंने न तो किसी का अपमान किया और न ही किसी के खिलाफ पीठ पीछे टिप्पणी की। उन्हें अध्यक्ष पद से हटाए जाने का कोई दुख नहीं है क्योंकि राजनीति में कोई भी चीज स्थायी नहीं होती है। उन्हें इस बात की खुशी है कि वह लोगों के सुख और दुख में शामिल रहे।
'मैं कांग्रेस का समर्पित कार्यकर्ता'
राहुल गांधी की तारीफ करते हुए अजय राय ने कहा कि वह लड़ने और संघर्ष करने वाले व्यक्ति हैं। अजय राय ने कहा कि वह कांग्रेस छोड़कर किसी और दल में नहीं जा रहे हैं। वह कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता हैं और संगठन के दिशा निर्देशों के मुताबिक काम करते रहेंगे।
कांग्रेस दफ्तर में धरने पर बैठ गए थे अजय राय
आपको बता दें कि 11 अक्टूबर को लखनऊ के कांग्रेस मुख्यालय में नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना के पदभार ग्रहण के मौके पर आयोजन था। अजय राय भी अपने समर्थकों के साथ यहां पहुंचे थे। इस बीच एक महिला नेता ममता चौधरी की टिप्पणी से नाराज होकर अजय राय के समर्थकों ने हंगामा किया। जूते और चप्पल भी चले। विवाद बढ़ने पर अजय राय ने जमीन पर बैठकर धरना शुरू कर दिया। प्रमोद तिवारी समेत अन्य नेताओं ने किसी तरह अजय राय की मान मनौवल की। बताया जा रहा है कि मामला राहुल गांधी तक पहुंच गया। उनका फोन आने के बाद अजय राय ने प्रदर्शन खत्म किया। इस घटना के बाद कयास लगाए जाने कि अजय राय कांग्रेस छोड़ सकते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
लखनऊ में बीसी सखियों का हल्लाबोल, ₹75000 की वापसी और ब्याज मांगने पर जताई नाराजगी
लखनऊ में बीसी सखियां सम्मानजनक मानदेय और ₹75,000 की वसूली के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं. इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के लिए दी गई यह राशि अब 4% ब्याज सहित वापस मांगी जा रही है, जिससे महिलाओं में रोष है.
जूनियर छात्रों से 'प्रणाम' कराने वाले KGMU के 38 MBBS स्टूडेंट 3 माह के लिए सस्पेंड, एक साल तक स्कॉलरशिप बंद
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में 38 एमबीबीएस छात्रों को रैगिंग के आरोप में तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है। उनके ऊपर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
लखनऊ: सात दिनों के भीतर दो कैदियों ने की आत्महत्या, NHRC ने किया नोटिस जारी, दो सप्ताह में रिपोर्ट तलब
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग यानी ने जिला कारागार में महज सात दिनों के भीतर दो कैदियों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं पर स्वतः संज्ञान लिया है।
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
.png&w=3840&q=75)