खबर युग

लखनऊ ट्रिपल मर्डर में बड़ा एक्‍शन, इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज सस्पेंड, आरोपी के एनकाउंटर की उठी मांग

लखनऊ में हुए तिहरे हत्‍याकांड के बाद सआदतगंज थाना प्रभारी और कश्‍मीरी मोहल्‍ला के प्रभारी उप निरीक्षक को सस्‍पेंड कर दिया गया है।

Gaurav Dwivedi
October 27, 2026
3 min read
लखनऊ ट्रिपल मर्डर में बड़ा एक्‍शन, इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज सस्पेंड, आरोपी के एनकाउंटर की उठी मांग

लखनऊ: नौबस्ता के ब्राह्मण टोला में चबूतरा बनवाने और कार पार्किंग को लेकर हुए ट्रिपल मर्डर के बाद पूरे इलाके में भारी आक्रोश फैला हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही सचिवालय के रिटायर्ड कर्मी 62 वर्षीय शिवाजी तिवारी, उनके भाई 55 वर्षीय शिवेंद्र उर्फ शंभू तिवारी और 30 वर्षीय बेटे सुयश तिवारी के शव घर पहुंचे, परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पूरा माहौल गमगीन हो गया। शिवाजी तिवारी संघ के पूर्व पदाधिकारी भी थे।

एक ही घर के बाहर तीनों शवों को देख मोहल्लेवासियों की आंखें नम हो गईं। परिजनों और स्थानीय निवासियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने सआदतगंज थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार आर्य और कश्मीरी मोहल्ला के चौकी प्रभारी उप-निरीक्षक अजय कुमार चौरसिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

5 दिसंबर को बजनी थी घर में शहनाई

तिवारी परिवार पर टूटे इस दुखों के पहाड़ से हर कोई स्तब्ध है। बताया जाता है कि सुयश तिवारी बिजली के सामानों का कारोबार करते थे और। आगामी 5 दिसंबर को उनकी शादी तय थी। जिस घर में शादी की तैयारियां और खुशियों का माहौल था, वहां अब मातम का सन्नाटा पसरा हुआ है। एक ही चौखट से पिता, पुत्र और चाचा की अंतिम यात्रा एक साथ गुलाला घाट के लिए रवाना होगी, जहां तीनों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

परिवार ने आरोपियों पर बुलडोजर एक्‍शन की मांग की

शिवाजी तिवारी की पत्नी ऊषा ने बिलखते हुए हत्यारोपी को फांसी की सजा देने की मांग की। वहीं शिवेंद्र तिवारी की बेटी सुमेधा ने सरकार से गुहार लगाते हुए कहा कि घर में तीन अर्थियां पड़ी हैं। सरकार तीनों मृतकों के आश्रितों को 1-1 करोड़ रुपये का आर्थिक मुआवजा दे और आरोपी के अवैध निर्माण व जमीन पर बुलडोजर चलाकर कड़ी मिसाल पेश करे।

मृतक की बहन रेखा ने पुलिस पर मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाते हुए सवाल दागा कि जब आरोपी पक्ष का राजेश शुक्ला पूर्व में जिला बदर घोषित था, तो वह खुलेआम क्षेत्र और थाने में क्यों घूम रहा था? इसके लिए दोषी पुलिसकर्मियों पर भी सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

संघ कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, एनकाउंटर की मांग

मंगलवार सुबह से घटनास्थल पर बड़ी संख्या में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता एकत्र हो गए। कार्यकर्ताओं ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषियों के खिलाफ एनकाउंटर जैसी सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।

पिस्‍टल के साथ मुख्‍य आरोपी अरेस्‍ट

पड़ोसी अनूप सक्सेना ने बताया कि विवाद काफी समय से चल रहा था और पुलिस इसे नगर निगम का मामला बताकर लगातार टालती रही, जिसके चलते यह खूनी अंजाम सामने आया। उधर पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की ओर से जारी बयान के अनुसार, मुख्य आरोपी को घटना में प्रयुक्त पिस्टल और 4 खोखा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेजा जा रहा है। एहतियात के तौर पर पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

लखनऊ में बीसी सखियों का हल्लाबोल, ₹75000 की वापसी और ब्याज मांगने पर जताई नाराजगी

लखनऊ में बीसी सखियां सम्मानजनक मानदेय और ₹75,000 की वसूली के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं. इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के लिए दी गई यह राशि अब 4% ब्याज सहित वापस मांगी जा रही है, जिससे महिलाओं में रोष है.

जूनियर छात्रों से 'प्रणाम' कराने वाले KGMU के 38 MBBS स्‍टूडेंट 3 माह के लिए सस्पेंड, एक साल तक स्‍कॉलरशिप बंद

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में 38 एमबीबीएस छात्रों को रैगिंग के आरोप में तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है। उनके ऊपर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

लखनऊ: सात दिनों के भीतर दो कैदियों ने की आत्महत्या, NHRC ने किया नोटिस जारी, दो सप्ताह में रिपोर्ट तलब

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग यानी ने जिला कारागार में महज सात दिनों के भीतर दो कैदियों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं पर स्वतः संज्ञान लिया है।

इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच

यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।