SBI PO परीक्षा 1 अगस्त से, एग्जाम सेंटर जाने से पहले पढ़ लें ये जरूरी गाइडलाइंस
SBI PO प्रीलिम्स परीक्षा 2026 का आयोजन 1 और 2 अगस्त को देशभर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा. इस भर्ती अभियान के तहत 1500 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर नियुक्ति की जाएगी.

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर प्रीलिम्स परीक्षा 2026 का आयोजन 1 और 2 अगस्त को देशभर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा. इस भर्ती अभियान के तहत 1500 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर नियुक्ति की जाएगी. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वह एग्जाम सेंटर जाने से पहले अपने एडमिट कार्ड में दर्ज सभी जानकारी को ध्यान से जांच लें. खासतौर पर रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा की शिफ्ट, परीक्षा केंद्र का पता, और दूसरी जरूरी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा.
SBI PO प्रीलिम्स 2026 चार शिफ्टों में होगी परीक्षा
SBI PO प्रीलिम्स परीक्षा 4 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. उम्मीदवारों को निर्धारित रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा, क्योंकि तय समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.
शिफ्ट- 1
रिपोर्टिंग टाइम- सुबह 8:00 बजे
परीक्षा का समय- सुबह 9:00 से 10:00 बजे तक
शिफ्ट-2
रिपोर्टिंग टाइम- सुबह 10:30 बजे
परीक्षा का समय- सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
शिफ्ट-3
रिपोर्टिंग टाइम- दोपहर 1:00 बजे
परीक्षा का समय- दोपहर 2:00 से 3:00 बजे तक
शिफ्ट-4
रिपोर्टिंग टाइम- शाम 3:30 बजे
परीक्षा का समय- शाम 4:30 बजे से 5:30 बजे तक
परीक्षा केंद्र पर कौन से डॉक्यूमेंट ले जाना जरूरी?
परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए उम्मीदवार के पास एसबीआई पीओ प्रीलिम्स 2026 का प्रिंटेड एडमिट कार्ड, मूल फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस में कोई एक) और हाल की पासपोर्ट साइज फोटो जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट ले जाना जरूरी है. इन डॉक्यूमेंट के बिना उम्मीदवार को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
एग्जाम सेंटर पर इन नियमों का रखें ध्यान
एसबीआई ने परीक्षा के दिन उम्मीदवारों के लिए कुछ जरूरी दिशा निर्देश भी जारी किए हैं. सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा और केवल जरूरी डॉक्यूमेंट ही साथ लेकर जाने होंगे. परीक्षा के दौरान उम्मीदवार को केवल अपनी आवंटित सीट पर ही बैठना होगा और परीक्षा कक्ष में मौजूद निरीक्षक के सभी निर्देशों का पालन करना होगा
ये सामान ले जाने की अनुमति नहीं
परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की परमिशन नहीं है. उम्मीदवार अपने साथ मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस और दूसरे अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट नहीं ले जा सकेंगे. इसके अलावा किताबें, नोटिस या किसी भी प्रकार की अध्ययन सामग्री भी परीक्षा केंद्र में प्रतिबंधित रहेगी.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
कृपाशंकर सिंह के जन्मदिवस पर जुटीं राजनीतिक व फिल्मी हस्तियां, RPI (अठावले) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय सिन्हा ने दी शुभकामनाएं
मुंबई में महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता श्री कृपाशंकर सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित आत्मीय मिलन समारोह में राजनीतिक, सामाजिक और फिल्म जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति देखने को मिली। समारोह में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री संजय सिन्हा ने कृपाशंकर सिंह से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं
भरत तिवारी पर पहली गोली चलाने वाले STF जवान की गिरफ्तारी
बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में एसटीएफ जवान अक्षय कुमार की गिरफ्तारी के बाद परिवार ने इसे न्याय की दिशा में पहला कदम बताया है. परिजनों ने मामले में शामिल सभी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है.
राज्यसभा के बाद लोकसभा में भी पास हुआ वंदे मातरम् बिल, विपक्ष का हंगामा
संसद ने 'राष्ट्र गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026' को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' के अपमान या गायन में व्यवधान डालने पर 3 साल तक की सजा और जुर्माने का प्रावधान है।
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को बड़ा झटका, फर्जी पासपोर्ट केस में 7 साल की जेल
चेन्नई स्थित CBI की विशेष अदालत ने अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट हासिल करने के मामले में 7 साल कारावास की सजा सुनाई है.
